नहीं सुनीं महिलाओं की बात, भगा दिया
राजगढ़ - एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें बढ़ाने ग्राम पंचायतों के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं ग्राम पंचायत में समस्या रखने गईं एक दर्जन महिलाओं को सरपंच सचिव ने दुत्कार कर चलता कर दिया गया। ग्राम पंचायत कांसी में कई परिवारों के राशन कार्ड नहीं बने। साथ ही कई परिवारों को राशन दुकान से कई महीनों से राशन नहीं मिल पा रहा। इसी बात की शिकायत करने गांव बाल्दिया की एक दर्जन महिलाएं ग्राम पंचायत कासी गई थीं। महिला कैलाश बाई, सुगन, रेशम, कमला, बबलू बाई, पप्पू, गेंदी, रामूबाई, कंचन, बरनी और रतन बाई आदि मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन पहुंची थीं। महिलाओं का कहना है कि इससे पहले कि वह अपनी समस्या अपनी बात गांव के सरपंच व सचिव के सामने रख पातीं जिम्मेदारों ने उन्हें बेइज्जत कर वहां से भगा दिया। मंगलवार दोपहर कलेक्टोरेट पहुंची इन महिलाओं ने जब डिप्टी कलेक्टर अंजली शाह व निमिषा जायसवाल से इस बारे में शिकायत की तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। महिलाओं का कहना था कि उनके आवेदन को देखेंगे कहकर रख लिया गया। महिलाओं ने धमकी दी कि अगर पंचायत द्वारा महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो वह प्रदर्शन कर इसका कड़ा विरोध करेंगी।
॥हमें जो आवेदन मिला है। उसकी जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-इलैया राजा टी, प्रभारी कलेक्टर राजगढ़
जब डिप्टी कलेक्टर अंजली शाह व निमिषा जायसवाल से इस बारे में शिकायत की तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। महिलाओं का कहना था कि उनके आवेदन को देखेंगे कहकर रख लिया गया। महिलाओं ने धमकी दी कि अगर पंचायत द्वारा महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो वह प्रदर्शन कर इसका कड़ा विरोध करेंगी।