पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थम नहीं रहा सैयदना साहब के उत्तरदायित्व का मामला

थम नहीं रहा सैयदना साहब के उत्तरदायित्व का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़ - दाऊदी बोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की मौत के बाद उनके बेटे सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को समाज ने 53वां धर्मगुरु माना है। जबकि उनकी मौत के एक सप्ताह बाद उनके एक सौतेले भाई ने खुद को सैयदना साहब का उत्तराधिकारी ठहराया है।
जिलेभर में बोहरा समाज ने इस बात का विरोध जताया है। शिया दाऊदी बोहरा अंजुमन जमात ब्यावरा सहित नरसिंहगढ़, खुजनेर, राजगढ़, सारंगपुर, खिलचीपुर और आलिमों ने 52वें धर्मगुरु के सौतेले भाई खुजेमा कुतबुद्दीन ने खुद को सैयदना साहब का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। समाजजन का कहना है कि धर्मगुरु की मौत के एक सप्ताह बाद खुजेमा कुतबुद्दीन को वह अपना धर्मगुरु नहीं मान सकते। मोहम्मद बुरहानुद्दीन ने पांच कई दशकों तक देश व दुनिया में समुदाय की सुरक्षा, तरक्की और सुविधाओं के लिए बड़े काम किए हैं इसलिए उनकी आज्ञा के मुताबिक समाज ने उनके बेटे को धर्मगुरु मान लिया है। उनके पद पर दावेदारी जता रहा शख्स झूठा है। समाजजन ने अपने विरोध के बारे में प्रशासन को पत्र लिखकर जानकारी भी दी है।