सुबह घना कोहरा, दिन में निकली तेज धूप
कार्यालय संवाददाता - राजगढ़
जिले में तीन दिनों तक लगातार कोहरे और बादल छाने के बाद सोमवार दोपहर तेज धूप निकली। हालांकि रात में घने कोहरे के बाद सुबह फिर मौसम खराब होने की स्थिति बन रही थी। लेकिन नौ बजे से निकली धूप धीरे-धीरे तेज हो गई। इस बीच सर्द हवाओं के कारण दिन में ठंड से लोग परेशान दिखे।
सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कोहरा लगातार घना होता गया। इससे सुबह 8.30 बजे तक आसपास की चीजें भी दिखाई नहीं दे रही थीं। नौ बजे अचानक कोहरा हटा और धूप निकल आई। इस दौरान मंगलवार को न्यूनतम तापमान .. डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान .. डिग्री रहा। इससे पहले न्यूनतम तापमान 9.2 और अधिकतम पारा 24 डिग्री दर्ज किया गया था। वातावरण में नमी की मात्रा सुबह .. फीसदी और शाम को .. फीसदी रही।
शाम को घिर आए बादल : इधर दोपहर तक कड़ी धूप निकलने के बाद आसमान फिर बादलों से घिरने लगा। मौसम कार्यालय के मुताबिक बादलों की वजह से मामूली बूंदाबांदी हो सकती है। सर्द हवाओं के कारण रात का तापमान कम रहने की संभावना है।
कोहरा के दौरान सुबह आठ बे स्कूल जाते विद्यार्थी।
सप्ताह का तापमान
अधिकतम. न्यूनतम
सोमवार 24.0 9.2
रविवार
शनिवार
शुक्रवार 21.7 15.0
गुरुवार 22.2 14.6
बुधवार 16.7 14.2