पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी मार्कशीट से बनी अतिथि शिक्षक

फर्जी मार्कशीट से बनी अतिथि शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - राजगढ़
ग्राम पंचायत धनवास कला के तहत सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में काम कर रही युवती पर ग्रामीणों ने फर्जी से मार्कशीट पाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवती ने अधिकारियों गुमराह कर यह काम
किया है।
ग्रामीण जितेंद्र तंवर ने बताया कि ग्राम नानक पुर की रहने वाली प्रीतिबाई की शादी बाल्दिया गांव निवासी रामबाबू तंवर के साथ हुई थी। प्रीति धनवास कला स्कूल में अतिथि शिक्षक बतौर काम कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रीति की पढ़ाई नानकपुर गांव में हुई थी। लेकिन उसने अतिथि शिक्षक पद के लिए स्कूल में जो कागज जमा कराए हैं। उसमें कक्षा आठवीं की मार्कशीट जाली है। ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रीति की मूल शिक्षा बाल्दिया में हुई तो उसकी आठवीं की मार्कशीट धनवास कला स्कूल में कैसे मिली। जबकि यहां के स्कूल में प्रीति का कोई ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी जमा नहीं है। जबकि कक्षा आठ से पहले कक्षा6-7 में भी प्रीति यहां नहीं पढ़ी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है अंक सूची की जांच कराई जाए।
साथ ही फर्जी पाए जाने पर वर्तमान पद के साथ ही भविष्य में युवती के किसी अन्य पद के लिए आवेदन करने पर भी रोक लगाई जाए।




उचित कार्रवाई होगी

॥इस बारे में आवेदन मिला है। हमने संबंधित अधिकारी से जांच के लिए कहा है। अगर जांच में दस्तावेजों में गड़बड़ी निकली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

-इलैयाराजा टी, प्रभारी कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत राजगढ़