पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड १६ में नलों से आ रहा गंदा पानी

वार्ड १६ में नलों से आ रहा गंदा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - ब्यावरा
नगर पालिका लोगों की पेयजल सुविधा के लिए गंभीर नजर नहीं आ रही। वार्ड 16 के लोगों को कई दिनों से नलों से गंदा पानी मिल रहा है। वार्ड के लोग दूर दराज के जल स्रोतों से पानी भरने को मजबूर हैं।
वार्ड के लोगों के मुताबिक नगर पालिका द्वारा दो दिन बाद पेयजल सप्लाई दी जा रही है, लेकिन तीसरे दिन नलों से मिल रहा पानी भी साफ नहीं है। इससे लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हेंै। बिलकिस, फरीदा बानो, इमरान अंसारी, सोहेब सहित अन्य लोगों ने बताया कि इससे पहले क्षेत्र के चालीस घरों के नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही थी। कई बार मांग करने पर नपा द्वारा पेयजल आपूर्ति शुरू कराई गई, लेकिन लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है।
दिखवाते हैं
॥किसी कारण से लोगों के नलों में खराब पानी आ रहा है। इसको दिखवाते हेंै। जल्द ही लोगों को साफ पानी मिलने लगेगा।
-इकरार अहमद, सीएमओ नपा ब्यावरा



गंदे पानी की समस्या बताते हुए वार्डवासी।

नलों से आ रहा मटमैला गंदा पानी।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नलों से आ रहा पानी मटमैला होने के साथ बदबूदार है। इसका उपयोग लोग नहीं कर पा रहे। लोगों को दूसरे क्षेत्र के नलों से पानी भरना पड़ता है। इसमें लोग परेशान रहते हैं। परेशान लोगों ने नपा अधिकारियों से नलों से साफ पानी देने की मांग की है।



मटमैला बदबूदार पानी



लापरवाही - दो दिन बाद मिलता है पेयजल पर वह भी साफ नहीं