सीएम के आश्वासन के बाद खुली कृषि मंडी
ब्यावरा- अनाज को फूड सेफ्टी एक्ट के दायरे में लाने का विरोध कर रहे मंडी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मंडी में कारोबार शुरू कर दिया। मंगलवार को कृषि उपज मंडी में विभिन्न उपज की पांच सौ क्विंटल आवक हुई। हालांकि अधिकांश किसानों को मंडी शुरू होने की जानकारी ठीक से नहीं मिल पाई थी, लेकिन जिन किसानों को इसकी जानकारी मिली वे अपनी उपज बिक्री के लिए मंडी पहुंचे। मंडी सचिव योगेश नागले ने बताया कि दरअसल मंडी व्यापारियों ने अनाज को फूड सेफ्टी एक्ट के दायरे में लाने का विरोध शुरू किया था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मंडी व्यापारियों ने कारोबार शुरू कर दिया है।
--------------------------------------------------------------------------------
हादसे में एक घायल
ब्यावरा-राजगढ़ रोड पर सोमवार रात नौ बजे एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार देवकी लाल घायल हो गया। इसे नर्सिंग होम में भर्ती किया है।
----------------------------------------------------------------------
परमानंद आश्रम में होगी प्राण प्रतिष्ठा
ब्यावरा-अखंड परमधाम समिति ने नौ अप्रैल से भोपाल बाइपास चौराहा परमानंद आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह व भागवत कथा महोत्सव का आयोजन होगा। नौ से 15 अप्रैल तक परमधाम आश्रम परिसर में भगवान हनुमान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, नौ कुंडीय महायज्ञ सहित भागवत कथा महोत्सव होगा। इसमें साध्वी ऋतंभरा भी एक दिन सत्संग करेंगी। इनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया द्वारा रोज भागवत कथा सुनाई जाएगी। वृंदावन के यज्ञाचार्य विष्णुकांत शर्मा के सानिध्य में यज्ञ होगा।