पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोले शिव से नहीं देखी जाती भक्तों की पीड़ा

भोले शिव से नहीं देखी जाती भक्तों की पीड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़ - भगवान शिव भक्ति के प्यासे हैं। वह अपने भक्तों का कष्ट दूर करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। शिव असल में कल्याण रूप हैं। यह बात भंडारा गली स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर के 19वें वार्षिकोत्सव के तहत चल रहे शिव महापुराण के संगीतमय वाचन के दौरान संत कृष्णास्वामी महाराज ने कही।
कथा के तीसरे दिन स्वामी जी ने कहा कि भगवान शिव कल्याण स्वरूप हैं। वह अपने भक्त का नुकसान नहीं देख सकते। भक्तिभाव से भरे भक्त जब उन्हें संकट में पुकारते हैं तो वह उनके उद्यान के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कथा के दौरान स्वामीजी ने शिव के कई रूपों को वर्णन किया।
कथा के दौरान स्वामी जी ने नारद प्रभु और कैलाश पर्वत से जुड़ी कई अन्य पौराणिक कहानियों का भी जिक्र किया। कथा सुनने भाजपा अंत्योदय समिति के राष्ट्रीय संयोजक माखनसिंह चौहान, समिति पदाधिकारी राजेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।




कथा सुनने पहुंची महिलाएं।

महिला संगीत भी हुआ

इधर उत्सव के दौरान शाम सात बजे से महिला मंडल ने भजनांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। रात तक चले इस आयोजन के दौरान मंडल सदस्याओं ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दीं।