पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का निधन हो गया, राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई
राजगढ़ - जिले में स्वतंत्रता संग्राम के दो सिपाहियों का सोमवार शाम निधन हो गया। मंगलवार को दोनों स्वतंत्रता सेनानियों का शव तिरंगे में लपेट कर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बाद में राजकीय सम्मान के साथ दोनों को अंतिम विदाई दी गई।
1932 में जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सेवानिवृत डिप्टी कलेक्टर राधारमण विजयवर्गीय का निधन सोमवार शाम अहमदाबाद में हो गया था। मंगलवार दोपहर को उनका पार्थिव शरीर राजगढ़ लाया गया। जहां तिरंगे में लपेट कर उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बाद में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिजनों सहित जिलेभर से आए समाजबंधुओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्री विजयवर्गीय के निधन पर विभिन्न संस्थाओं के शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
83 वर्षीय पं शर्मा भी नहीं रहे : जीरापुर। स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक पं रामगोपाल शर्मा का सोमवार शाम को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को जीरापुर के मुक्तिधाम में राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया। श्री शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ थे। स्थानीय मुक्तिधाम में नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी एचपी सिंघई ने पं शर्मा के पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेटकर पुष्पचक्र अर्पित किया। जवानों ने श्री शर्मा को बंदूकों से सलामी दी। श्री शर्मा को उनके पुत्र मनोहर शर्मा, अरूण शर्मा, राकेश शर्मा ने मुखाग्नि दी।