पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने के बाद ही बनेगी सड़क

अतिक्रमण हटाने के बाद ही बनेगी सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - राजगढ़
शहर के वार्ड नौ में जेल रोड से उत्कृष्ट सड़कों का निर्माण शुरू हुए एक माह बीत गया लेकिन अब तक काम गति नहीं पकड़ रहा। वार्ड के कुछ लोगों ने अपने पक्के अतिक्रमण बचाने के लिए सड़क का स्वरूप बदलने की मांग प्रशासन से की थी। इसके बाद से ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। इधर वार्ड पार्षद ने बिना अतिक्रमण हटाए सड़क का निर्माण किए जाने के खिलफ मोर्चा खोल लिया है।
शहर में पांच करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत सड़क और फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शुरुआत जेल रोड से एक माह पहले हुई थी। इसके तहत बिरसा मुंडा चौराहे से जेलरोड बिजली कंपनी ऑफिस तक साढ़े सात मीटर चौड़ी सड़क और दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर का फुटपाथ बनाया जाना है। इधर जेल रोड पर कुछ लोगों ने अपने घरों के आगे डेढ़ से दो मीटर तक अतिक्रमण कर सीढिय़ां व बरामदे बना रखे हैं। इस कब्जे को बचाने के लिए कुछ लोगों ने एक ज्ञापन देकर प्रशासन से सड़क पर फुटपाथ नहीं बनाने की मांग की थी। इसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था।




बिना अतिक्रमण हटाए नहीं बनने देंगे सड़क

वार्ड पार्षद विजय शर्मा ने नगर पालिका को हिदायत दी है कि बिना अतिक्रमण हटाए सड़क का निर्माण नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के नाजायज फायदे के लिए सालों बाद मिल रही सड़क की सुविधा अधूरी रह जाएगी। श्री शर्मा ने नगर पालिका को आगाह किया है कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो वह अनशन व धरना करेंगे।

॥नगर पालिका स्वीकृत डिजाइन के मुताबिक ही सड़क का निर्माण कराएगी। जहां अतिक्रमण तोडऩे की जरूरत होगी उसे तोड़ा जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए कुछ खास लोगों का हित नहीं देखेंगे।

-आरपी नायक, सीएमओ नगर पालिका राजगढ़

राजगढ़। यहां अतिक्रमण के कारण रुका है सड़क निर्माण।

वार्ड नंबर नौ में अतिक्रमण तोडऩे का विरोध कर रहे कुछ लोगों के कारण रुका है सड़क का काम