बसंत महोत्सव मेंं निखर रही प्रतिभा
ब्यावरा - मेड़तवाल समाज महिला मंडल को बसंत पंचमी पर 4 फरवरी इंदौर नाका स्थित मेड़तवाल धर्मशाला में महोत्सव मनाएगा। मंगलवार से बसंत महोत्सव पर्व की शुरुआत कर दी गई। मंगलवार व बुधवार को समाज की महिलाओं और बच्चों ने स्टॉल, शीट पेटिंग, मारवाड़ी मेहंदी, केश सज्जा, सलाद सज्जा, फैंसी ड्रेस, मैचिंग व नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। महिला मंडल ने बताया कि बसंत महोत्सव के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं में निखार लाना है।
देवी के जयकारों के साथ निकलेगी शोभा यात्रा : चार फरवरी को सुबह दस बजे गोवर्धन चौक से विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह में पुरुष सफेद व महिलाएं केसरिया वस्त्र पहनकर शामिल होंगी। मां फलौदी के जयकारों के साथ यह चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा।
महोत्सव में अपनी कला दिखाती समाज की महिलाएं।