पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चोरी रोकने के लिए अब चौतरफा पहरा

वाहन चोरी रोकने के लिए अब चौतरफा पहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - ब्यावरा
वाहन चोर सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नगर के चार नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। सभी नाकों पर तैनात पुलिस टीम के सदस्य हर आपराधिक गतिविधि पर नजर रखेंगे। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग गुना रोड पर गांव अरन्या व चाठा के बीच हाईवे के नजदीक, भोपाल बाइपास चौराहा, राजगढ़ रोड व ब्यावरा सिरोंज स्टेट हाईवे सुठालिया रोड विशेष सुरक्षा व्यवस्था में शामिल हैं। चिंहित चारों नाका पाइंट को व्यवस्थित करने पुलिस ने काम शुरू कर दिया है।
कड़ा पहरा : हर नाका पाइंट पर पुलिस के छह जवान वायरलैस सेट सहित मोबाइल वाहन के साथ मौजूद रहेंगे।यह आपराधिक गतिविधि सहित अन्य वाहन चोरी से संबंधित सूचना मिलते ही नाकाबंदी शुरू करेंगे।



यह होगा फायदा

आमतौर पर वाहन चोर कालीपीठ, सुठालिया रोड व राजगढ़ रोड से होकर पुलिस को चकमा देकर भाग जाते हैं, लेकिन अब वाहन चोरों को बचकर निकलना आसान नहीं रहेगा क्योंकि नाका पाइंटों पर तैनात पुलिस टीम द्वारा निरंतर निगरानी की जाएगी।

एसपी के निर्देश पर पहल

एसपी सुशांत कुमार सक्सेना ने सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद से जिले के कर शहरों के नाका पाइंटों पर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

सुरक्षा के लिए बेहतर पहल

॥अपराधों की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इससे वाहन चोर सहित अन्य बदमाशों को पकड़ा जा सकेगा।

-अशोक सिंह तोमर, टीआई ब्यावरा