पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन की जगह 13 पलंग

तीन की जगह 13 पलंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - राजगढ़/तलेन
तलेन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 13 बेड वाले प्रसूति गृह की सौगात मिल गई है। इसका उद्घाटन मंगलवार शाम चार बजे विधायक गिरीश भंडारी ने किया। इसके साथ ही अस्पताल को एक ईसीजी मशीन की स्वीकृति भी मिली है। इस सौगात से 60 से अधिक गांवों की महिलाओं को सुविधा मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ के रिक्त पदों की पूर्ति की मांग की। गौरतलब है कि अस्पताल में महिला चिकित्सक की पदस्थ नहीं है जिससे डिलेवरी का पूरा जिम्मा एक नर्स पर ही है।
इस मौके मेडिकल ऑफिसर डा. एसएन करोडिय़ा ने अस्पताल में कि ए गए निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। जिला पंचायत के स्वास्थ्य एवं महिला विभाग के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद पालीवाल ने बताया कि अस्पताल के लिए एक ईसीजी मशीन भी स्वीकृत हो चुकी है जो जल्द ही अस्पताल को मिल जाएगी। वहीं ब्लाक मेडिकल आफिसर डा. पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, सुपरवाइजर डा. अशोक पंवार, डा. मोना सकवाया सहित अस्पताल स्टाफ सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रेमनारायण यादव ने व आभार रामप्रसाद यादव ने व्यक्त किया।




बीस लाख की आई लागत

स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1947 में स्थापित किया गया था। 67 साल से एक कमरे में ही प्रसूति कार्य चल रहा था। वहीं तीन पलंग की व्यवस्था थी। इससे प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को लेकर लोग कई दिनों से व्यवस्था सुधार की मांग कर रहे थे। मेडिकल ऑफिसर डा. करोडिय़ा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति गृह के लिए 20 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसमें 13 पलंग की व्यवस्था की गई है। इससे एक सात 13 महिलाओं को लाभ मिल सकेगा।



नहीं है महिला डाक्टर



प्रसूताओं को होती

थी परेशानी



उल्लेखनीय है कि अस्पताल में प्रसूताओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य में हर रोज डिलेवरी होती है। इस दौरान जगह कम होने से प्रसूताओं सहित स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे महिलाओं को जनरल वार्ड में भी शिफ्ट करना पड़ता था।

इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेढ़ लाख लोगों की सेहत का जिम्मा है। इसके बावजूद अस्पताल में महिला चिकित्सक सहित नर्स व अन्य स्टाफ की कमी बनी हुई है। महिला चिकित्सक नहीं होने से महिलाओं का उपचार व प्रसूति एक नर्स के भरोसे है। इससे नर्स से महिलाओं को दिक्कतें उठाना पड़ती हैं। नागरिकों ने अस्पताल में महिला चिकित्सक सहित स्टाफ की पूर्ति करने की मांग प्रशासन से की है।



तलेन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति गृह का उद्घाटन करते विधायक गिरीश भंडारी।