दर्जन भर पेड़ काट ले गए चोर
राजगढ़ - चोरों से अब पेड़ भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल मंगलवार रात कलेक्टोरेट भवन के सामने अहिंसा वाटिका से चोर दर्जनभर पेड़ काट ले गए। इस बारे में प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।
कलेक्टोरेट परिसर के आसपास हरियाली के लिए तत्कालीन कलेक्टर पल्लवी जैन द्वारा स्थापित अहिंसा वाटिका की देखरेख में कोताही बरती जा रही है। इसी वजह से मंगलवार रात यहां लगे कई तरह के दर्जनभर पेड़ चोर काट कर ले गए। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने इस वाटिका की देखरेख के लिए गार्ड नियुक्त कर रखा है लेकिन दर्जनों पेड़ काटे जाने की सूचना फिर भी प्रशासन तक नहीं पहुंच सकी। इस बारे में बताए जाने पर अधिकारियों ने गार्ड से पूछताछ कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कर रहे पूछताछ
॥इस बारे में सूचना मिली है। हम गार्ड से पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
आरपी अहिरवार,एसडीएम राजगढ़,
असामाजिक तत्वों का अड्डा बनी वाटिका
वाटिका में रात के समय शराबी व अन्य असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। यहां चलने वाली अनैतिक गतिविधियों से प्रशासन अंजान है।