- Hindi News
- कठिन परिस्थितियों से लड़कर ही हासिल होता है मुकाम : कलेक्टर
कठिन परिस्थितियों से लड़कर ही हासिल होता है मुकाम : कलेक्टर
राजगढ़ - कठिन परिस्थितियों में लड़कर ही मुकाम हासिल होता हैं। हौसले बुलंद हो तो सफलता कदम चूमती है। यह बात कलेक्टर आनंद शर्मा ने उदनखेड़ी में आयोजित समग्र स्वच्छता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में श्री शर्मा ने छात्राओं से कहा कि वे 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर गांव की बेटी योजना का लाभ लें।
इस अवसर पर उन्होंने समग्र स्वच्छता का कार्य समय सीमा में करने और निर्मल ग्राम पुरस्कार प्राप्त करने की बात कही। वहीं निर्मल ग्राम बनाने के लिए गांव में नल-जल योजना और स्कूल में बाउंड्रीवाल बनाने की बात कही। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।