पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई

समारोह में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा - विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए बुधवार शाम ज्ञान स्थली एकेडमी में वार्षिक उत्सव समारोह रखा गया। इसमें स्कूल में अध्ययनरत करीब तीन सौ विद्यार्थियों में से अधिकांश ने अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने लोकगीत आदि पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विधायक नारायण सिंह पंवार, एसडीएम आरके वंशकार, जनपद अध्यक्ष किरण देवी चौहान, नपा अध्यक्ष सुनंदा जगताप, बीईओ जेपी यादव, बीआरसी ओपी नामदेव, संचालक नीरज यादव आदि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे स्कूल के करीब दस विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में विधायक श्रीपंवार ने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर शिक्षा से भविष्य उज्जवल बनता है। इसलिए जीवन सफल बनाने में शिक्षा का अहम योगदान है। देर तक चले इस समारोह में कई विद्यार्थियों सहित अभिभावक मौजूद थे।