बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प
ब्यावरा - कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गणेश मांगलिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने बापू के बताए मार्ग पर चलने व राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर सांसद नारायण सिंह आमलाबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र दांगी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ. भारत वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आफताब खान, चंदरसिंह सौंधिया, पुरुषोत्तम शाक्यवार, मीडिया प्रभारी संजय बंसल सहित अन्य कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रख कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।