लोड पर नहीं आई 11 नंबर यूनिट
सारनी - सतपुड़ा पॉवर प्लांट की ग्यारह नंबर इकाई मंगलवार को भी लोड पर नहीं आ सकी है। इकाई की टरबाइन को रोल किया जा रहा है। प्लांट की 250 मेगावाट वाली ग्यारह नंबर इकाई को सोमवार को लाइट अप किया गया था।
मंगलवार को दोपहर बार टरबाइन को रोल किया गया। शाम तक यह 600 आरपीएम स्पीड पर रोल हो रही थी। इतने राउंड में सिंक्रोनाइज कर पाना संभव नहीं है। इकाई को सिंक्रोनाइज करने के लिए दो हजार आरपीएम पर रोल करना होगा। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार सुबह अथवा दोपहर तक इकाई को सिंक्रोनाइज कर लिया जाएगा। इसके बाद इकाई को कोयले पर चलाया जाएगा।