- Hindi News
- मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, २ एक्सप्रेस, २ पैसेंजर रद्द
मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, २ एक्सप्रेस, २ पैसेंजर रद्द
ञ्च ट्रेनों का बदला रूट, यात्री स्टेशन पर होते रहे परेशान
नगर संवाददाता - बैतूल/आमला
नागपुर-इटारसी रेलवे मार्ग पर नागपुर के पास सोनखांब कोहली स्टेशन के बीच पटरी टूटने से मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे अप और डाउन ट्रैक डेमेज होने से रेल यातायात प्रभावित रहा। इससे दो एक्सप्रेस व दो पैसेंजर रद्द कर दी गई। इसके अलावा इन रूटों की ट्रेनों को परिवर्तित रूट से निकाला जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर डीआरएम ओपी सिंह एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अब डेमेज ट्रैक को सुधार रेलवे अमला जुट गया है।
यहां हुआ हादसा
सेंट्रल रेल के नागपुर डिवीजन में आने वाले सोनखांब एवं कोहली स्टेशन के बीच बुधवार रात करीब ढाई बजे ठंड के मौसम के कारण रेल पटरी टूटने से मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे अप-डाउन ट्रैक डेमेज हो गया। यह मालगाड़ी विदिशा से विशाखा पट्टनम जा रही थी। इसमें गेहूं की बोरियां भरी हुई थी।