पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मछली मार्केट हटाए जाने के विरोध में दिया ज्ञापन

मछली मार्केट हटाए जाने के विरोध में दिया ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - मछली मार्केट को वहीं रहने की मांग को लेकर मछली विक्रेताओं ने ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सीपी पटेल को दिया। गणेश रैकवार ने बताया कि वर्तमान में जिस जगह मार्केट है उस स्थान पर सभी विक्रेता पिछले चालीस साल से धंधा कर रहे हैं और जिले के करीब बीस हजार परिवारों का भरण-पोषण मछली बेचने से हो रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिलेभर से मछुआरे यहां मछली बेचने के लिए आते हैं यदि बाजार दूसरी जगह जाता है तो उन्हें परेशानी होगी इसके अलावा ग्राहक भी नहीं पहुंच पाएंगे जिससे उनका धंधा प्रभावित होगा। डिप्टी कलेक्टर ने मार्केट का जायजा लेने की बात कही। इस दौरान भरत, रमेश, मूलंचद, हल्केभाई, हेमराज, रूपनारायण, गनेश, सुदामा, कंदी, बंटी, भोले, मुकेश, गुड्डू, राजू, मंगल, पप्पू, परमानंद, राजा, सूरज शामिल थे।