- Hindi News
- ग्राम रोजगार सहायकों को छह महीने से नहीं मिला मानदेय
ग्राम रोजगार सहायकों को छह महीने से नहीं मिला मानदेय
भास्कर संवाददाता - दमोह
ग्राम रोजगार सहायकों की संविदा नीतियों एवं हर महीने मानदेय के भुगतान के संबंध में बुधवार को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को दिया गया।समस्त ब्लाकों से आए ग्राम रोजगार सहायकों ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत ग्राम रोजगार सहायकों की नियुक्ति की गई है जो कि मनरेगा के क्रियान्वय में सहायक के रूप में कार्य करते हैं साथ ही ग्राम रोजगार सहायक ग्राम ग्राम पंचायत अंतर्गत शासन की समस्त महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहे हैं। वर्तमान में समस्त रोजगार सहायक अपनी पंचायतों में लगातार मेहनत कर शासन की नीतियों को सफलता की ओर अग्रेसर करने में अग्रेषित हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में जिन प्रमुख समस्याओं को बताया गया है उनमें मानदेय बढ़ाए जाने की मांग, वर्तमान में छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। काम के आधार पर पद नहीं है जैसी अनेक समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। ज्ञापन देते समय अध्यक्ष राम किशन, आशीष सिंह ठाकुर, जितेंद्र पाल, झााम सिंह लोधी, राघवेंद्र सिह, गेदालाल यादव, रामेश सिंह, गुड्डा यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा सहित अनेक रोजगार सहायक मौजूद रहे।