पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १८ सरकारी कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त

१८ सरकारी कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
स्वास्थ्य विभाग के १८ शासकीय कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें उनकी मूल पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। सीएमएचओ ने बुधवार को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। 10 जनवरी को कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम को स्वास्थ्य कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश दिए थे।
इसके पूर्व भी शासन स्तर पर भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी
तरह के अटैचमेंट समाप्त करने के लिए निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन पूर्व सीएमएचओ रहे डॉ. गिरीश चौरसिया द्वारा अटैचमेंट समाप्त करने की जगह जाते-जाते और ज्यादा कर्मचारियों को जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था। नए सीएमएचओ आने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर अटैचमेंट समाप्त किए गए हैं।
सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए जिला मुख्यालय में अटैच १८ कर्मचारियों का अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। इनमें जिला मुख्यालय में अटैच डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक जैन को उनके मूल पदस्थापना स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में अटैच संगणक नीलिमा दास को उनके मूल पदस्थापना स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा, सीएचसी हटा में संलग्न ड्रेसर दामोदर कोष्टा को उनके मूल पदस्थापना स्थल हिनौता-हटा और जिला मलेरिया कार्यालय दमोह में अटैच लैब टेक्निशियन नीतिका खरे को उनके मूल पदस्थापना स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।
जिला अस्पताल में अटैच यह कर्मचारी भी मुक्त
जिला अस्पताल में संलग्न ी रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका निखार को उनके मूल पदस्थापना स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया भेज दिया गया है। इसी तरह जिला अस्पताल में ही अटैच सहायक ग्रेड-२ भरत दुबे को उनके मूल पदस्थापना स्थल सीएमएचओ कार्यालय दमोह, सहायक ग्रेड-३ राजीव सोनी को उनके मूल पदस्थापना स्थल सीएमएचओ कार्यालय, स्टोर में अटैच फार्मासिस्ट ग्रेड-२ पुनीत मिश्रा को उनके मूल पदस्थापना स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा, एचएमए केआर पांडे को उनके मूल पदस्थापना स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया, वाटरमेन विनोद मुडा को उनके मूल पदस्थापना स्थल रनेह-हटा, वार्ड बॉय शकील खान को उनके मूल पदस्थापना स्थल सीएचसी जबेरा, वार्डबॉय मुलायम रैकवार को उनके मूल पदस्थापना स्थल सीएचसी तेंदूखेड़ा, राजीव रजक को उनके मूल पदस्थापना स्थल सीएचसी तेंदूखेड़ा, स्टोर में संलग्न ड्रेसर-२ पुरुषोत्तम कुर्मी को उनके मूल पदस्थापना स्थल सीएचसी पटेरा, ड्रेसर-२ देवीदास सैनी को सीएचसी हटा, ड्रेसर-२ उमाशंकर तिवारी को उनके मूल पदस्थापना स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया, जिला अस्पताल के प्रसवोत्तर केंद्र में अटैच एएनएम विद्या विश्वकर्मा को उनके मूल पदस्थापना स्थल मुडिय़ा-हिंडोरिया और इसी प्रसवोत्तर केंद्र में अटैच एलएचव्ही लीला तिवारी को भी उनके मूल पदस्थापना स्थल हिनौता-हटा के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।

प्रमुख सचिव के दौरे से पहले सर्जरी

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर आरोग्य केंद्र स्तर तक निरीक्षण किए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. प्रवीर कृष्ण इस सप्ताह कभी भी जिले के आकस्मिक दौरे पर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी को लेकर ही जिले में स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है।

संविदा आयुर्वेदिक डॉक्टर को शोकॉज नोटिस

दमोह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया के अधीन बांसाकला स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ संविदा आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जया जैन को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। सीएमएचओ डॉ.ओपी गौतम ने बताया ४ जनवरी को मीडिया अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र बांसाकला का निरीक्षण किया गया। जिसमें संविदा आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जया जैन बिना कोई पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए बिना ही गैरहाजिर मिली। डॉ. जया जैन पूर्व में भी कई बार संस्था से अनुपस्थित मिली थीं, जिस कारण इनको शोकाज नोटिस जारी किए गए थे। इस संबंध में कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से निर्देश दिए गए हैं कि अपने कत्र्तव्य स्थल पर स्थायी मुख्यालय निवास बनाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करें एवं संस्था में समय पर उपस्थित होकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं परंतु इनके द्वारा उच्चाधिकारियों के पत्रों एवं आदेशों की निरंतर अवहेलना की जा रही है। सीएमएचओ ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन न कर अनुशासनहीनता एवं संविदा सेवाएं नियमों के विपरीत आचरण के लिए यह शोकॉज नोटिस जारी किया है। सीएमएचओ ने डॉ. जया जैन को भविष्य में इस तरह की पुर्नरावृत्ति न करने की चेतावनी देते हुये इनका ४ जनवरी का अवैतनिक अवकाश मानकर एक दिवस का वेतन शासन के खजाने में राजसात कर लिया है।