पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसर बोले प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन की लंबाई बढ़ाई जाएगी

अफसर बोले-प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन की लंबाई बढ़ाई जाएगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत प्लेटफार्मनंबर दो व तीन की लंबाई बढ़ाई जाना है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर टीनशेड, कुर्सी व अन्य जरूरी सुविधाएं भी बढ़ाई जाना है। इसी के मद्देनजर वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता जबलपुर अजय माथुर ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
उन्होंने दोपहर १२ बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचकर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाए जाने आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन की लंबाई बढ़ाए जाने के दौरान लोको क्षेत्र के कुछ रेलवे क्वार्टर भी बाधक बन रहे हैं जिन्हें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर तोड़े जाने की बात कही।
इसके बाद श्री माथुर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे और प्लेटफार्म एवं शौचालयों की साफ-सफाई, नवनिर्मित एसी प्रतीक्षालय का भी जायजा लिया। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक दिनेश कोठवालकर ने बताया प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन की लंबाई २४ बोगी की गाड़ी के हिसाब से कम थी।
जिसके विस्तार के लिए कि वरिष्ठ मंडल अभियंता ने रूटीन निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों प्लेटफार्म पर पर्याप्त टीन शेड, कुर्सी एवं अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।



दमोह। रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते अधिकारी।