पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सखी सहेली प्रशिक्षण में दी स्वास्थ्य संवारने के टिप्स

सखी-सहेली प्रशिक्षण में दी स्वास्थ्य संवारने के टिप्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा - सबला योजना के अंतर्गत बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा परियोजना कार्यालय में किशोरी बालिका सखी सहेली प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में परियोजना अधिकारी एच नाहर ने बालिकाओं को जीवन कौशल शिक्षा, शारीरिक, मानसिक एवं व्यवहारिक शिक्षा की जानकारी दी। एमटी मीना रावत, चमेली सैनी, गीता रजक, सुधा नामदेव, ममता खरे के द्वारा स्वच्छता एवं सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में रमाकवि वार्ड, शास्त्री वार्ड, हजारी वार्ड, नवोदय वार्ड, गौरीशंकर वार्ड, जवाहर वार्ड, संजय वार्ड, रामगोपाल जी वार्ड, चंडी जी वार्ड, बोरी कलां, सनकुईयां, ढोलिया खेड़ा, धूमा आंगनवाडी केंद्रों की 56 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।