- Hindi News
- आहूतियां देने के लिए श्रीहनुमत महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
आहूतियां देने के लिए श्रीहनुमत महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
भास्कर संवाददाता - दमोह
सिविल वार्ड नंबर 4 स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रहे श्री श्री 1008 श्री हनुमत महायज्ञ के पांचवें दिन प्रात: 9 बजे से यजमानों के माध्यम से विधिवत यज्ञीय पूजन होने के बाद दोपहर 2 बजे से श्री हनुमत सहस्त्रनाम, रूद्र सूत्र, आदि से बड़ी संख्या में भक्तों ने हवन किया। यज्ञाचार्य पं. महेंद्र गर्ग ने बताया २५ जनवरी तक सुबह से ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में पं. महेंद्र गर्ग यज्ञाचार्य, पं. ओमप्रकाश पाठक, पं. आशीष कृष्ण शास्त्री, पं. सुनील शास्त्री, पं. मनीष पाठक, पं. बालकृष्ण शास्त्री, पं. आशीष दत्त कटारे, पं. राजेंद्र सरवरिया, पं. देवेंद्र शास्त्री, पं. सुरेंद्र शास्त्री का विशेष योगदान रहा।
श्री जटाशंकर धाम में माघमास चल रहा शिवलिंग निर्माण
शहर के स्थित सिद्ध क्षेत्र श्री जटाशंकर धाम में पूरे माघमास तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण का कार्य चल रहा है। पं. आशीष कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि 17 जनवरी से प्रारंभ इस पुनीत कार्य में सुबह बड़ी संख्या में भक्त शिवलिंग का निर्माण का रहे हैं। इसके बाद दोपहर 11 बजे से रूद्राभिषेक होता है। इसी क्रम में आगामी 7 फरवरी से भव्य श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का संगीतमय आयोजन रखा गया है।