पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाइट राइडर्स, सौरभ क्लब ने जीते मैच

नाइट राइडर्स, सौरभ क्लब ने जीते मैच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
स्थानीय तहसील ग्राउंड पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर दमोह द्वारा आयोजित पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच नाइट राइडर्स एवं दूसरा मैच सौरभ क्लब ने जीता। नगर अध्यक्ष अमरदीप जैन लालू ने बताया कि पहला मैच नाइट राइडर्स एवं सिमरिया के बीच खेला गया। जिसमें पहली बल्लेबाजी करते हुये नाइट राइडर्स ने सिमरिया के समक्ष 133 रन का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए सिमरिया की टीम 79 रन ही बना सकी और नाइट राईडर्स ने 54 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। मैच में 35 रन एवं 2 विकेट लेने पर वसीम खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच सौरभ क्लब और ओम सांईराम क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें सौरभ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 बनाए, जिसके जवाब में ओम सांईराम की टीम सिर्फ 8 0 रन ही बना सकी और 33 रन से मैच गंवा दिया। मैच में 28 रन एवं 4 विकेट लेने वाले ‘शाहबाज खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दोनों मैचों में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस विभाग से आरआई सुदेश जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित जैन, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, अभिषेक जैन मौजूद रहे। कामेंट्री डॉ. सलीम
कुरैशी ने की एवं एम्पायरिंग रोहित खरे एवं शेख शमीम ने की।मैच के दौरान डूडू जैन, शशांक लोधी, देवेंद्र ठाकुर, देवेश खत्री, रीतेश चैरसिया, शोभी पठान, अप्पू तिवारी, सौरभ बिदौल्या, लकी सेन, निकेत खरे, विक्की जैन, चंदन सोलंकी, सनी रजक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शकों की मौजूदगी रही।