पालिका में सीएमओ भी नहीं
हेमंत जैन - खुरई
नगर पालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों के कई पद खाली होने से जनता के काम में लेट-लतीफी होती है। अकाउंटेंट न होने से कर्मचारियों को भुगतान में परेशीनी हो रही है वहीं कर्मचारियों के कई काम अटक जाते हैं।
प्रभारी सीएमओ ((स्वास्थ्य अधिकारी)) एमसी सक्सेना का कहना है कि उच्च अधिकारियों को पालिका में खाली पदों के संबंध में कई दफा डिमांड भेजी है। कर्मचारियों की कमी से पालिका के अलावा जनता के काम प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया सीएमओ का पद तीन महीने से खाली है। इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक, अस्टिेंड इंजीनियर,लेखा अधिकारी, लेखापाल, सब-इंजीनियर दो, राजस्व निरीक्षक दो, क्लर्क छह, सहायक राजस्व निरीक्षक पांच के अलावा अन्य कर्मचारियों के पद खाली हैं। उन्होने बताया कुल मिलाकर 47 पद खाली हैं।