पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये सड़क सैकड़ों को मुसीबत

ये सड़क सैकड़ों को मुसीबत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - बीना
लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक करोड़ की लागत से बारधा से रामपुर तक सड़क बनाई जा रही है। विडंबना यह है कि सड़क खेतों से भी नीची बन रही है जिससे बारिश में बह जाएगी। सड़क ऊंची करने की मांग को लेकर वहां की जनता ने आपत्ति ली है।
बारधा से रामपुर तक जो सड़क बनाई जा रही है उसका काम तीन साल से चल रहा है। बीच में ठेकेदारों द्वारा काम छोड़ दिए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पुन: टेंडर कर मई २०१३ में नया वर्क आर्डर जारी किया है लेकिन अब ग्रामीणों को आपत्ति है।
गोविंद सिंह का कहना है कि सड़क की ऊंचाई बढऩा चाहिए क्योंकि खेतों की ऊंचाई ज्यादा है और सड़क नीची है। बारिश में जब खेतों से पानी बहेगा तो सड़क बह जाएगी। सरपंच अरविंद सिंह के अनुसार इस सड़क पर तीन-चार पुलिया हैं जिन्हें नहीं बनाया जा रहा है। बिना पुलिया की सड़क बनेगी तो पानी के बहाव में बह जाएगी। हरिओम तिवारी, काशीराम, रामनारायण ने सड़क की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लगाए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर बिना कोपरा, मिट्टी डाले कम गिट्टी बिछाई गई है। गिट्टी के ऊपर डस्ट डालकर डामर बिछाने की तैयारी है।
सड़क के लिए बहिष्कार की दी थी चेतावनी
सड़क के लिए रामपुर गांव के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी तब एसडीएम, तहसीलदार ने काम सही कराने का आश्वासन दिया था तब ग्रामीणों ने बहिष्कार की बात वापस ली थी। रमेश, दयाराम, भानू ठाकुर का कहना है कि बड़ी मुश्किल से सड़क बन रही है। एस्टीमेट हमारे पास है उसी के अनुसार सड़क बनना चाहिए वरना हम सड़क नहीं बनने देंगे। गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस रोड से रामपुर, सिरोंजीपुर, दौलतपुर, बम्होरी, लाखनखेड़ा, ढुरढुरू गांव के लोगों का आना-जाना होता है और दर्जनों छात्राएं बारधा हाई स्कूल जाती हैं। जबसे सड़क बन रही है उन्हें पैदल ही जाना पड़ रहा है क्योंकि उस सड़क पर साइकिल भी चलाने में परेशानी होती है।
निर्माण नहीं, रिपेयरिंग का काम
लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर अनिल शुक्ला का कहना है कि रामपुर सड़क का पूरी तरह से निर्माण नहीं हो रहा है। यह रिपेयरिंग है। हम कोशिश कर रहे हैं कि इसमें पुलियों के निर्माण को भी मंजूरी मिल जाए। सड़क पर अभी एक कोट गिट्टी और डलना है फिर डामर डाला जाएगा।



बीना में बारधा से रामपुर के लिए बनाई जा रही सड़क जिसका लेबल बहुत कम है।