पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों से पूछा योजनाओं का लाभ मिलता है या नहीं ?

किसानों से पूछा-योजनाओं का लाभ मिलता है या नहीं ?

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुरई - कृषि विशेष पखवाड़े के तहत होशंगाबाद के संयुक्त संचालक ((कृषि)) पीके विश्वकर्मा ने दल के साथ बीना, खुरई के पांच गांवों में फसलों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का फायदा मिलता है या नहीं? इसकी जानकारी ली। एसडीओ वीके मिश्रा, एसएडीओ मुकुट सिंह नरवरिया ने बताया कि क्षेत्र में फसलों की स्थिति अच्छी है और डेढ़ गुना ज्यादा उत्पादन मिलने की उम्मीद है। अफसरों ने दफ्तर में में योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी रिकॉर्ड चेक किया और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से चर्चा की।



बीना कृषि उपज मंडी में कुछ अनाज अच्छा होने के बावजूद भी व्यापारी लेने से इंकार कर रहे हैं। एक किसान अपनी चना की जिंस दिखाता हुआ जिसे व्यापारियों ने डाक के दौरान लेने से मना कर दिया था।