पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया सड़क का शुभारंभ

विधायक ने किया सड़क का शुभारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकमगढ़। लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी जेल रोड का निर्माण 62 लाख रुपए की लागत से होगा। बुधवार को विधायक केके श्रीवास्तव ने अस्पताल चौराहा स्थित श्री भोलेनाथ मंदिर में सड़क का कुदाल चलाकर काम का शुभारंभ किया। इस दौरान पीडब्यूडी विभाग के ईई किशन वर्मा ने बताया कि अस्पताल चौराहा से लेकर स्वर्गीय नारायणदास खरे स्टेडियम तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर और लंबाई करीब 700 मीटर है। गौरतलब है कि अस्पताल चौराहा से लेकर अंबेडकर तिराहा तक सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है। धूल और गड्ढों से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से शहर के लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। राजनैतिक दलों के अलावा कई संगठनों ने सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपे हैं। ईई श्री वर्मा ने बताया कि स्टेडियम से विनोदकुंज होते हुए चकरा तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। उसमें कुछ राशि शेष बची है। कलेक्टर के निर्देश पर इसी राशि से जेल रोड का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण सड़क के निर्माण में देरी हो गई है। इस अवसर पर पीडब्यूडी एसडीओ इंद्रकुमार शुक्ला, इंजीनियर अजमत खां, ठेकेदार अंशुल खरे, गोपाल सिंह राय, मनोज देवलिया, पुष्पेंद्र सिंह गौर, प्रत्येंद्र सिंघई, मुख्तार अहमद सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।