- Hindi News
- कांग्रेस का होर्डिंग फटने पर कांग्रेसियों ने की शिकायत
कांग्रेस का होर्डिंग फटने पर कांग्रेसियों ने की शिकायत
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
शहर में राजनैतिक दल एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए अब पोस्टर फाडऩे की राजनीति करने लगे हैं। मंगलवार को ईदगाह मार्केट के पास केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया काहोर्डिंग फाडऩे का मुद्दा तूल पकड़ गया। मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी, लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को अधिकारियों का फिर से ध्यानाकर्षण कराया। कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास यादव ने बताया कि नगर में टीकमगढ़-भोपाल रेल सेवा के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए सिविल लाइन रोड पर होर्डिंग़ लगाया गया था। जिसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित स्थानीय नेताओं के फोटो लगे थे। लेकिन बीती रात कुछ असमाजिक तत्वों ने होर्डिंग फाड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी शहर में लगे पोस्टरों को फाड़ा गया है। ऐसे में शहर का माहौल लगातार खराब हो रहा है। उन्होंने पोस्टर फाडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एडिशनल एसपी सुनील तिवारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में 48 घण्टे के अंदर असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान मानस बादल, प्रत्यूष पाठक, दिनेश केवट, हसन अली, कमरूद्दीन खान, अरविन्द खटीक, देवीलाल अहिरवार, अनिल तिवारी, अशोक वंशकार, इरशाद कुरैशी, शेख मुस्ताक, मुहम्मद खुर्शीद, कपिल अहमद, निर्वेश चैहान, रूपेश जैन, पुनीत पोतदार, मो. राज, शशांक यादव, आसिफ असलम, ध्रुव यादव, अरमान खान, अमर कुशवाहा, अनिल खटीक, सहित सौरभ खरे मौजूद थे।
शहर में शुरू हुई होर्डिंग फाडऩे की राजनीति