- Hindi News
- कर्नाटका एक्सप्रेस से बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार
कर्नाटका एक्सप्रेस से बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता - बीना
कर्नाटका एक्सप्रेस से यात्री का बैग चोरी करने वाले को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अन्य चोरों को भी पकड़ा है जिनके पास से नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि मुंगावली निवासी नाबालिग लड़के को मुसाफिर खाने से गिरफ्तार कर उसके पास से दो मोबाइल मिले हैं। इसके साथ मिलकर कृष्णबिहारी पिता अमान सिंह प्रजापति निवासी मुंगावली भी चोरी करता था। कृष्णबिहारी के पास से एक ट्रॉली बैग मिला है जिसमें कैमरा तथा कपड़े हैं। यह बैग कृष्णबिहारी ने कर्नाटका एक्सप्रेस से चोरी किया था। इसके अलावा जीआरपी ने स्टेशन से ही मुजफ्फरपुर निवासी ललुआ पिता रामप्रवेश सिंह को भी गिरफ्तार किया है जिसके पास एक बैग मिला है। बरामद सामान की कीमत लगभग ५८ हजार रुपए है। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़के ने मुंगावली में दो मोबाइल क्रमश: राजू पिता वहीद खान एवं रूपेश पिता मनोज साहू को बेचे हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।