पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पन्ना नेशनल पार्क को मिली नई बाघिन

पन्ना नेशनल पार्क को मिली नई बाघिन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज । पन्ना/छतरपुर
पन्ना टाइगर रिजव में बाघों के कुनबे में एक और बाघिन शामिल हो गई है। पेंच टाइगर रिजर्व से लाकर एक बाघिन को पन्ना नेशनल पार्क में बुधवार को छोड़ा गया। पन्ना नेशनल पार्क के बाघ पुर्नस्थापन योजना के दूसरे चरण के तहत यह कार्रवाई हुई है। प्रथम चरण की सफलता के बाद टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 23 तक पहुंच गई है। इनमें नर बाघों की संख्या अधिक होने के कारण दूसरे चरण में अन्य राष्ट्रीय उद्यानों से २ बाघिन पन्ना टाइगर रिजर्व लाई जानी थीं।