पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मझेरा, कौंरासा पंचायतों के सरपंच और सचिव को नोटिस

मझेरा, कौंरासा पंचायतों के सरपंच और सचिव को नोटिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुरई - सीईओ राहुल पांडे ने मझेरा, कौंरासा पंचायतों के सचिव और सरपंचों को मर्यादा अभियान में लापरवाही बरतने पर शोकॉज नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सरपंचों को धारा 40 के तहत पद से हटाने की कार्रवाई करने एवं सचिवों को निलंबन की चेतावनी दी गई है। इन पंचायतों के सचिव और सरपंच मर्यादा योजना के तहत बनाए जाने वाले शौचालय निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं।
इसके अलावा सीईओ श्री पांडे ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर एडीईओ इकबाल खान के एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए है। एडीईओ एसके दुबे को छोड़कर सभी एडीईओ पर योजनाओं के तहत मामले प्रस्तुत करने में लापरवाही के कारण फटकार लगाई गई। इसके अलावा चार एडीईओ का पिछले तीन माह से वेतन भी कार्य में प्रगति न होने के कारण रोका गया है। सीईओ श्री पांडे ने 28 जनवरी तक संतोषजनक कार्य न होने पर एडीईओ का एक-एक माह का वेतन काटने की चेतावनी दी। बैठक में अनुपस्थित एडीईओ आरएस बुंदेला को निलबंन की कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया है। ब्लॉक समन्वयक प्रज्ञा पांडे को मर्यादा योजना में प्रगति न होने पर नाराजगी जताई गई।