पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोप : छह महीने में एक बार खुलती है राशन दुकान आरोप

आरोप : छह महीने में एक बार खुलती है राशन दुकान आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने कलेटर को सौंपा ज्ञापन
भास्कर न्यूज - गोसलपुर
मझौली विकासखंड के अंतर्गत स्थित चन्नौरा राशन दुकान में पदस्थ सेल्समैन सुदर्शन पटेल को हटाने की मांग ग्राम पंचायत चन्नौटा के उपसरपंच धीरेन्द्र भदौरिया, प्रेमसिंह, रघुवीर सिंह, भारत पटेल ने कलेटर को हस्ताक्षर युक्त
शिकायत सौंपकर की। शिकायत में आरोपित है कि उक्त सेल्समैन खाद्यान्न की कालाबाजारी करता है, जिससे छात्रों का राशन का सामान
नहीं मिल पाता है। यह राशन दुकान छह माह में खुलती है जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों ने उक्त
सेल्समैन की शिकायत सिहोरा एसडीएम से की थी। इसके बाद जांच खाद्य निरीक्षक से की थी।
इसके बाद भी कार्यप्रणाली में कोई परिवर्तन नहीं आया। उपसरपंच धीरेन्द्र भदौरिया ने आरोप लगाया कि सेल्समैन साल में दो बार राशन दुकान खोलता है जिससे गरीबों को गेहूं-चावल, शक्कर, मिट्टी तेल नहीं मिलने से वे परेशान हैं। ग्रामीणों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि कार्डधारियों के बयान लेकर इसकी फिर जांच करें।
॥ जांच कर जांच प्रतिवेदन एसडीएम सिहोरा को सौंप दिया गया है।\\\"\\\" एसएस परिहार, सहायक खाद्य अधिकारी, सिहोरा