पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दमोह संसदीय क्षेत्र से कीर्ति तिवारी ने दावेदारी जताई

दमोह संसदीय क्षेत्र से कीर्ति तिवारी ने दावेदारी जताई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरीकलां - लोकसभा चुनाव के लिए दमोह संसदीय क्षेत्र से भाजपा नेता कीर्ति तिवारी ने अपनी दावेदारी जताई है। किसान और इंजिनियर के रूप अपना करिअॅर संभालने वाले कीर्ति तिवारी देवरी क्षेत्र के सहजपुर के निवासी हैं। 1980 से आरआरएस के जरिये भाजपा में सक्रिय रहे। मधुर स्वभाव और राजनैतिक सूझबूझ के कारण भाजपा नेताओं द्वारा लंबे समय से उन्हें लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए मांग की जा रही है। कीर्ति ने पत्रकारों से चर्चा मेें कहा अभी तक चुने गए सांसदों ने दमोह क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए रुचि नहींदिखाई। उन्होंने कहा यहां के बेरोजगारों को रोजगार सृजन के लिए शुगर, मेंदा मिल खुले, धान खरीदी केंद्रों और झांसी-सागर, छिंदवाड़ा रेलवे लाइन सहित बड़ी नादियों को जोड़कर फसलों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाया तो वे इन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे और संसदीय क्षेत्र का विकास करेंगे।