पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २६ जनवरी को चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

२६ जनवरी को चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. दमोह
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, महामंत्री रमन खत्री, मनीष सोनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र रक्षा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 30 जनवरी को मोर्चा का राज्य स्तरीय सम्मेलन, 1 से 7 फरवरी तक सरहद माटी पूजन, आंतरिक सुरक्षा संगोष्ठी, 27 फरवरी को शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उनकी जन्मभूमि आजादनगर भाभरा में श्रद्धांजलि समारोह, युवा मित्र मिलन समारोह एवं नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष सोनी ने कहा कि मंडल स्तर पर मोदी चाय का आयोजन किया जाना चाहिए। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी का मुखौटा एवं टीशर्ट पहनकर जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर टी स्टाल लगाकर मोदी चाय का वितरण करेंगे। बैठक में बालकृष्ण यादव, बृजेंद्र अहिरवार, महेश पटेल, अरूण सेानी, अभिषेक राय, रामसिंह केवट, मुकेश मिश्रा, राम मिश्रा, धर्मेंद्र चौबे सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।