पाइप फोडऩे के विवाद पर मारपीट
दमोह - शहर के सिंधी कैंप में पाइप एवं पानी निकासी के विवाद पर दो वृद्धों में झगड़ा हो गया। जानकारी अनुसार केशवराम पिता शोभा राजमल ((61)) के साथ गोपालदास तोलानी ((70)) ने मारपीट कर दी। वहीं गोपालदास के साथ केशवराम ने मारपीट कर दी। जिससे दोनों घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे। घायल केशवराम ने बताया कि उनका पाइप फोड़ दिया गया एवं उनकी जमीन पर कब्जा किया गया है। जिसका विरोध किया तो मारपीट कर दी। वहीं गोपालदास ने बताया कि उनकी जमीन पर पाइप से पानी निकासी की जा रही है जिसके मना करने पर झगड़ा हुआ।
बच्चों के विवाद में युवकों में हाथापाई
दमोह। देहात थाना क्षेत्र के हथना में बच्चों के विवाद पर दो युवकों में मारपीट हो गई। जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह ग्राम में दया और श्रीराम का विवाद हो गया। जिसमें दोनों में मारपीट हो गई। जिससे दोनों को चोटें आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
महिला के साथ अभद्रता
दमोह - कुम्हारी थाना क्षेत्र के घुराटा जंगल ग्राम पटना में महिला की साथ अभद्रता हो गई। पुलिस ने बताया पटना निवासी अन्नी पिता डालचंद गौंड ने 19 जनवरी को 3 बजे एक 40 वर्षीय को जंगल में अकेला जाते देख उसके साथ अभद्रता कर दी।
मामूली विवाद पर मारपीट
दमोह - जबेरा थाना क्षेत्र के हरदुआ सुम्मेर में रहने वाले तेजी पिता गुठ्ठे सिंह आदिवासी ((63)) के साथ मामूली विवाद पर रतन लोधी, नर्रु लोधी, हरचट लोधी सहित अन्य आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जातिगत अपमान किया।
वाहन दुर्घटना में वृद्ध घायल
दमोह - तेजगढ़ थाना क्षेत्र के पुरनयाउ निवासी सुरेश पिता डालचंद जैन ((60)) बुधवार को खर्राघाट के मेला गए थे। जहां एक बाइक की टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुरानी रंजिश पर लाठियों से पीटा
दमोह - बटियागढ़ थाना क्षेत्र के कैथोरा गांव में पुरानी बुराई पर मारपीट हो गई। जानकारी अनुसार वीरेंद्र पिता मगन अहिरवाल ((२८)) के साथ घंसू, झल्लू एवं बृजलाल ने लाठियों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया।
महिला घायल
दमोह - देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहता बगीचा में रहने वाली सरोजरानी पत्नी प्रदीप पटेल ((४०)) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार बुधवार की शाम महिला घर के पास कुएं से पानी खींच रही थी तभी उसका पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई जिससे वह घायल हो गई।