- Hindi News
- 1.96 लाख से अधिक बच्चों ने पी पोलियो की दवा
1.96 लाख से अधिक बच्चों ने पी पोलियो की दवा
दमोह. पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चक्र 19 से 21 जनवरी तक पूर्ण हुआ। इस दौरान 181560 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लक्ष्य के विरुद्ध कुल एक लाख 96 हजार 993 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि प्राप्त की गई। इसमें ऐसे सभी बच्चों का समावेश किया गया, जो 0 से 5 वर्ष के आयु वर्ग में आते हैं और जो दमोह के रहवासी हैं। इसमें उन बच्चों को भी शामिल किया गया जो पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चक्र के दौरान बाहर से दमोह जिले में आए थे। पल्स पोलियो अभियान के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों द्वारा पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई। सीएमएचओ ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का द्वितीय चक्र 23 फरवरी को उपरोक्त लक्ष्य के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्वानुसार प्रयास किए जाएंगे।