पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकी प्रतियोगिता में उर्दू स्कूल जीता

हॉकी प्रतियोगिता में उर्दू स्कूल जीता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। जिला हांकी संघ द्वारा संचालित उमाशंकर पांडे व दयाशंकर अग्रवाल स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का 23 जनवरी की शाम 4 बजे समापन किया जाएगा। उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार के पहले सेमीफाइनल में उर्दू स्कूल ने महाराणा प्रताप स्कूल को 3-1 से पराजित किया। दूसरा सेमी फाइनल में उत्कृष्ट विद्यालय ने जैन स्कूल को 2-0 से पराजित किया। मैच के निर्णायक राजेश सालोमन, किशन सिंह, फीरोज खान रहे। खिलाडिय़ों से परिचय वरिष्ठ खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह, मक्खन लाल यादव, गणेश शुक्ला से कराया गया।
लोक कल्याण शिविर लगा
बटियागढ़। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सैड़ारा में खंडस्तरीय लोक कल्याण शिविर लगा। शिविर में स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण अधिकारियों ने किया। शिविर में एके सेन तहसीलदार,आरके अहिरवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शिव राय महिला बाल विकास अधिकारी एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
मां मंगला देवी की वर्षगांठ आज
दमोह. शहर के पलंदी चौराहा पर स्थित मां मंगला देवी मारुति मंदिर में मां मंगलादेवी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की 7वीं वर्षगांठ 24 जनवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर हवन एवं पूजन पाठ होगा।
मोतीलाल जैन
का निधन
दमोह। स्थानीय तीनगुल्ली निवासी मोतीलाल जैन भिड़ावारे का निधन गुरुवार की शाम हो गया है। वे एक्सचेंज ऑफिस में पदस्थ आनंद जैन के पिता थे।
अंतिम यात्रा शुक्रवार को सुबह दस बजे हटा नाका स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।