पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाओ दस्ता गठित

अतिक्रमण हटाओ दस्ता गठित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
शहर में अतिक्रमण की रोकथाम तथा अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्यवाही के लिए कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने अतिक्रमण हटाओ दस्ता का गठन किया है। इस अतिक्रमण हटाओ दस्ता में प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी तहसीलदार एवं अतिरिक्त तहसीलदार शहर में हुए अतिक्रमण चिन्हित कराते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे। इस दस्ते में नजूल शाखा के नजूल संधा.अप. ललित वेद, राजस्व निरीक्षक मुकेश
जैन एवं राजस्व निरीक्षक रज्जन सिंह, तहसील कार्यालय के राजस्व निरीक्षक राजेश मेहरा, पटवारी खास दमोह रामप्रसाद पटेल सहित समस्त चैनमेन शामिल रहेंगे। इसी प्रकार नगर पालिका दमोह के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी रमाशंकर तिवारी जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली, लेबर व्यवस्था के लिए, सर्वेयर सपन मिश्रा, आरक्षी कोतवाली एवं यातायात पुलिस प्रभारी दमोह को भी अतिक्रमण हटाओ दस्ता में शामिल किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अतिक्रमण हटाओ दस्ता के समन्वयक रहेंगे तथा अनुविभागीय अधिकारी दमोह आवश्यक मार्गदर्शन, निर्देशन देंगे तथा कार्य पर निगरानी रखेंगे। यह आदेश नगर पालिका अधिनियम, भू-राजस्व संहिता अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत अतिक्रमण हटाने के अधिकार एवं न्यायालयीन कार्यवाही को प्रभावित नहीं करेगा, वे यथावत चलती रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।