पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी

किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। दमोह
जिला स्तरीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास एमएलबी गल्र्स स्कूल परिसर में 21 जनवरी को एवं अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास चैनपुरा में 22 जनवरी को तथा 23 जनवरी को
अनुसूचित जाति प्री. मेट्रिक नवीन कन्या छात्रावास किल्लाई नाका केंद्रीय विद्यालय के पास स्वास्थ्य शिक्षा के संबंध में किशोरी बालिकाओं को जानकार दी गई।
किशोरी बालिकाओं को डॉ. राकेश राय, डॉ. श्रद्धा गंगेले एवं जास्मीन विनोद राम स्टाफ नर्स जिला अस्पताल द्वारा जानकारियां दी गई। बालिकाओं को खून की कमी एनीमिया के लक्षण एवं उससे बचाव एवं इलाज के संबंध में जानकारी दी। उन्हें सप्ताह में एक बार प्रति मंगलवार को आईएफए की नीली गोली आयरन 100 एमजी एवं फोलिक एसिड 500 माइक्रोग्राम खाने की सलाह दी। डॉ. श्रद्धा गंगेले ने किशोरी बालिकाओं को मासिकधर्म संबंधी अनियमितता एवं सफाई के संबंध में विशेष जानकारी दी।