- Hindi News
- देवरी में धूमधाम के साथ निकाली गई गजरथ फेरी
देवरी में धूमधाम के साथ निकाली गई गजरथ फेरी
देवरीकलां. मज्जिनेंद्रनाथ पंचकल्याणक का गजरथ फेरी के साथ समापन हो गया। दोपहर करीब दो बजे गजरथ फेरी प्रारंभ हुई। सात फेरी होने के बाद गजरथ महोत्सव संपन्न हो गया। गजरथ फेरी के दौरान हेलीकॉप्&52द्भ;टर से पुष्पवर्षा की गई। गजरथ फेरी में युवा संघ के सदस्य नृत्य कर रहे थे। इसके बाद रमतूला मंडली के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। युवा संघ की बैंडपार्टी के साथ मुनिश्री विमलसागर महाराज, मुनिश्री अनंतसागर महाराज, मुनिश्री धर्मसागर महाराज, मुनिश्री भावसागर, मुनिश्री अचलसागर महाराज एवं बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा के सानिध्य में गजरथ पालकी पर श्रीजी, इंद्र-इंद्राणी पालकी में सवार होकर चल रहे थे। जैन समाज के लोगों कंधों पर पालकी में विभिन्न भगवानों की प्रतिमाएं लेकर पैदल चल रहे थे। गजरथ फेरी के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, अलकेश जैन, विधायक हर्ष यादव, पूर्व विधायक रतनसिंह सिलारपुर एवं पूर्व विधायक सुनील जैन, तेजी सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।