पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन रात का तापमान बढ़ा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन-रात का तापमान बढ़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को शहर में मावठा गिरा। दिनभर बादल छाए रहे। रात से लेकर सुबह तक बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले एक-दो दिन और बना रहेगा।
उत्तर भारत में जारी बर्फबारी का असर शहर में पड़ रहा है। जम्मू कश्मीर के समीप पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। क्षेत्र में दक्षिण-पूर्वी हवा का प्रभाव पड़ रहा है। इसी वजह से गुरुवार को रात 3 बजे से सुबह 8 बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। इसके बाद फुहारे गिरी। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहने के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। गुरुवार को अधिकतम 2०.५ डिग्री एवं न्यूनतम तापमान १०.४ डिग्री रहा।
इसके एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम २७.२ डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 10.२ डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे मावठा गिरने की और संभावना है। बादल छाने की वजह से रात का तापमान बढ़ेगा। उधर शीत लहर चलने और मौसम साफ होने के बाद ठंड और भी अधिक बढ़ेगी।