पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाषचंद बोस की जयंती पर भाजपा का अभियान प्रारंभ

सुभाषचंद बोस की जयंती पर भाजपा का अभियान प्रारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - भाजपा जिला कार्यालय में दमोह नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुभाषचंद बोस जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे एक नोट कमल को वोट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सागर से पधारी कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व विधायक सुधा जैन ने एक नोट कमल को वोट योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश में नरेन्द्र मोदी के पक्ष में एक माहौल निर्मित हो गया है, कांग्रेस के कुशासन एवं भ्रष्टाचार से आम जनता पीडि़त एवं त्रस्त है। वहीं जो नई पार्टियां जनता को सिर्फ सपने दिखा रहीं हैं, ऐसी पार्टियां लंबे समय तक राजनीति नहीं कर सकतीं। इन परिस्थितियों में समूचे देश की जनता का विश्वास भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी पर है और निश्चित ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमें घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना है, उनसे एक नोट और भाजपा के पक्ष में वोट देने का आग्रह करना है। सुभाषचंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में एक नोट भाजपा को वोट कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। जिसमें दमोह नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यकर्ता टोलियां बनाकर, हाथों में दान पात्र लेकर एवं स्टेच्यु ऑफ यूनिटी के लिए लोहा एवं क्षेत्र की माटी एकत्रित करने के लिये भी वार्डों एवं ग्रामों में भ्रमण पर निकले। जिन्होंने शहर के वार्डों सहित ग्राम आनू, भदौली, बम्होरी एवं आंवरी में जनसंपर्क किया। बैठक में जिला महामंत्री रमन खत्री, सतीश तिवारी, देवनारायण श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी कपिल सोनी, देवेन्द्र जैन, नगर अध्यक्ष बृज गर्ग, राकेश दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, महामंत्री बृजेन्द्र अहिरवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा चिले, श्यामा उरैती, प्रभा नामदेव, शैलजा हजारी, छाया साहू, भावना पटैल, पूनम दुबे, रेखा गांधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शािमल रहे।