- Hindi News
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण
कार्यालय संवाददाता - बीना
परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राजीव गांधी वार्ड में निर्मित पार्क का लोकार्पण एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। बीओआरएल ने विकास कार्यों के लिए नगरपालिका को मंत्री के हाथों पांच लाख की राशि का चैक भी दिलाया।
शाम 5.30 पर केबिनेट मंत्री को ब्लॉक ऑफिस के पास निर्मित पार्क का लोकार्पण एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचना था। लेकिन शहर में कार्यक्रम अधिक होने के कारण परिवहन मंत्री लगभग दो घंटे की देरी से पार्क पहुंचे। उन्होंने रात्रि 7.30 के लगभग पार्क का लोकार्पण करते हुए भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी उपाध्याय जी की प्रतिमा नहीं है, बीना नगरपालिका ने उनकी प्रतिमा स्थापित कर एक आदर्श प्रस्तुत किया है। पार्क को जनउपयोगी बताते हुए परिवहन मंत्री ने बीओआरएल द्वारा दी गई पांच लाख की राशि का चैक नपाध्यक्ष पार्वती राय एवं सीएमओ अशोक शुक्ला को दिया। इस अवसर पर विधायक महेश राय, पूर्व विधायक धरमू राय, पार्षद बलराम राय उपस्थित रहे।