पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीना में एक ही रात में लूट, चोरी और मारपीट

बीना में एक ही रात में लूट, चोरी और मारपीट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - बीना
शहर में बुधवार रात लूट, मारपीट और चोरी हो गई। पीडि़तों ने पुलिस पर लापरवाही, घटना के बाद शिकायत करने पर अभद्रता करने और चैनल गेट बंद कर थाने में सोने का आरोप लगाते हुए परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह से शिकायत की है।
दंपत्ति के साथ मारपीट कर लूटा
समीपस्थ ग्राम बरदौरा में अज्ञात लुटेरों ने दंपत्ति के साथ लाठियों से मारपीट कर लूट लिया। गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को लेकर जब परिजन थाने में शिकायत करने पहुंचे तो चैनल गेट बंद मिला। आवाज लगाई तब भी कोई नहीं निकला। इसके बाद सिविल अस्पताल ले गए।अस्पताल से एक घंटे बाद जब मेमो भेजा गया, तब पुलिस सक्रिय हुई।दोपहर बाद घायलों को सागर रैफर कर दिया गया। ग्राम बरदौरा निवासी प्रेमनारायण पिता मौजीलाल कुशवाहा अपने घर में सो रहे थे। रात्रि 3 बजे के करीब कुछ लोगों ने आवाज लगाकर उन्हें जगाया। जैसे ही वे उठे, उनके मुंह पर टार्च की रोशनी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने उसकी पत्नी रामकुंवर बाई आई तो लुटेरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। आरोपियों ने दोनों को घर से बाहर निकालकर खेत में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद घर में रखा सामान लूट कर ले गए। इसके बाद वह प्रेमनारायण के भाई अनिल कुशवाहा के कमरे की ओर गए। उसका दरवाजा खुलवाया और चाबी मांगी। जिसे अनिल ने दे दी। लुटेरों ने घर के अंदर रखा मंगलसूत्र, चांदी की पायल समेत लगभग 20 हजार की लूट कर ले गए।
अन्य स्थानों पर भी लूट की कोशिश
लुटेरों ने प्रेमनारायण के घर धावा बोलने से पहले गांव के बाबूलाल पटेल, काशीराम पटेल तथा कुंदन पटेल के यहां लूट की कोशिश की थी। लेकिन कुत्तों के भौंकने से लुटेरे असफल रहे। सूचना मिलने पर एसडीओपी जितेंद्र पवार, टीआई एमए सैय्यद मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
बड़ी बजरिया में चोरी
बुधवार की रात बड़ी बजरिया में चोरों ने एक जरनल स्टोर की दीवार तोड़कर सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क, नकदी 11 हजार समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। स्टोर के मालिक आलोक पिता इंद्रभूषण जैन निवासी प्रताप वार्ड ने थाने में सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
घर में बनाया बंधक
वीरसावकर वार्ड में गुरुवार की सुबह मिलन यादव, रवि यादव, आकाश यादव, सूरज यादव ने अपने पड़ोसी धनकुमार जैन के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गाली-गलौच कर रहे थे। परेशान धनकुमार ने जब थाने के लैंडलाइन नंबर पर फोन लगाया तो पुलिस ने मदद नहीं की। तब धनकुमार की बेटी प्रिया ने महिला सेल को फोन कर जानकारी दी। महिला सेल ने बीना थाने को सूचना देकर मदद करने को कहा। तब पुलिस उनके घर पहुंची और धनकुमार के परिवार को मदद पहुंचाई। उनकी अनीता जैन ने बताया कि 7 जनवरी को मिलन यादव प्रताप वार्ड निवासी अभिषेक जैन के साथ मारपीट कर रहा था। इस मामले में उन्होंने बीच-बचाव किया था। उसके बाद 8 जनवरी को यही लोग कट्टा लेकर घर में घुसे और जान से मारने की धमकी दी। अब घर में रहना मुश्किल कर रहे हैं।

फायरिंग की घटना के बाद गश्त बढ़ाई

टीआई एमए सैय्यद से सीधी बात

प्रश्न : बरदौरा में लूट हुई है?

जवाब : हां शहर में गोलीबारी की घटना के बाद हमने गश्त बढ़ाई तो आरोपी ग्रामीण क्षेत्र में वारदात करने पहुंच गए। रिपोर्ट लिख ली गई है।

प्रश्न : फरियादी थाने आए थे, चैनल गेट बंद था?

जवाब : यह बात मुझे पता नहीं है, आपने बताया है हम ड्यूटी पर मौजूद प्रधान आरक्षक से जवाब मांगेंगे।

प्रश्न : शहर में भी चोरी हुई है?

जवाब : हां सूचना मिली है, मैं दिखवाता हूं।

प्रश्न : वीरसावरकर वार्ड में एक परिवार को बंधक बनाया गया था?

जवाब : इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है।

प्रश्न : पुलिस ने फोन पर कार्यवाही नहीं की? महिला सेल को सूचना देनी पड़ी?

जवाब : महिला थाने आई थी, उसने थाने से ही महिला सेल को फोन किया था।