डेंजर क्लब ने जीता मैच
दमोह. नगर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पं. श्यामा प्रसाद क्रिकेट टूनामेंट के चौथे दिन पुलिस इलेवन और डेंजर क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें डेंजर टीम ने 7 विकेट से मैच जीता। नगराध्यक्ष अमरदीप जैन ने बताया कि पुलिस इलेवन और डेंजर क्लब के बीच एक मैच खेला गया जिसमें पुलिस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर टीम ने छक्कों की बरसात करते हुए 11वें ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए और 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। मैच में 55 रन और 1 विकेट लेने वाले शाहिद खान को मैन ऑफ दा मैच दिया गया, साथ ही लगातार 4 छक्के लगाने वाले आदित्य सिंह को 1001 रुपए की नकद पुरुस्कार राशि प्रदान की गई। सीमा रेखा के बाहर कैच पकडऩे वाले 4 दर्शकों को भी प्रोत्साहन राषि 101 रुपए प्रदान किए गए। मैच के मुख्य अतिथि हुकुम सिंह, खडग़े पहलवान, देवनारायण श्रीवास्तव जी, सतीष जैन, आलोक मुखरैया, हरि रजक, मोहसिन खान, तरूण नामदेव, रीतेश अवस्थ, राजू नामदेव सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।