पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई

सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना। रेलवे यूनियनों ने अलग-अलग स्थानों पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। टीआरडी डिपो और वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ में नेताजी को याद किया गया। इस मौके पर आलोक, आरके जैन, राकेश वर्मा, मनोज जैन, संतोष सैनी, गुलाब सरोंदे, शेख गौस अहमद, गोवर्धन प्रजापति, रवि राव, इस्माइल खान, अनिल डेविड, अजय रैकवार, भरत, जाकिर आदि उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपा- बीना। शहर के मुख्य मार्गों को बायपास बनाते हुए आपस में जोडऩे की मांग जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह से की है। ज्ञापन में बताया गया कि शहर चारों ओर से रेलवे लाइन से घिरा है।
शहर से होकर भोपाल, गुना, ग्वालियर, सागर एवं झांसी जाना पड़ता है जिस कारण शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित हो रही ग्राम कुरुआ से धईं की सड़क को तहसील से धईं एवं मालखेड़ी तक जोड़े जाने की मांग भी रखी।