पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज की बाउंड्रीवॉल से गिरा किशोर

कॉलेज की बाउंड्रीवॉल से गिरा किशोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना। कुरवाई में कॉलेज की बाउंड्री पर खेलते समय सूर्या पिता जीरालाल भूमिया ((4)) गिर गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए बीना अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार दिया। सूर्या के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है।
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले ज्यादातर शिक्षक- बीईओ दिनेश यादव ने गुरुवार को ब्लॉक की सात शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर शालाओं में अनुपस्थित मिले हैं। उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। बीईओ ने बताया कि सुबह 11.15 वह वह प्राथमिक शाला बम्होरी दुर्जन पहुंचे, यहां शिक्षक लेट आई थीं। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रामसागर में केवल एक अतिथि शिक्षक प्रेमसिंह मिले। शेष सभी शिक्षक अनुपस्थित थे। इसी तरह माध्यमिक शाला लहरावदा में दो अतिथि शिक्षक अनुपस्थित मिले। प्राथमिक शाला में शिक्षक मंजू श्रीवास्तव एवं ऊषा अहिरवार दोपहर 12 बजे के बाद स्कूल पहुंची थीं।
इसी तरह हाईस्कूल बेसरा में प्रभारी प्राचार्य ही स्कूल से गायब थे। प्राथमिक शाला बेसरा में भी प्रभारी प्राचार्य अनुपस्थित रहे।