- Hindi News
- कार्रवाई ! सीएमएचओ के निरीक्षण के दौरान 12 डॉक्टरों सहित २६ कर्मचारी बिना किसी सूचना के गैरहाजिर म
कार्रवाई-!-सीएमएचओ के निरीक्षण के दौरान 12 डॉक्टरों सहित २६ कर्मचारी बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले थे
भास्कर संवाददाता - दमोह
जिला अस्पताल के 12 डॉक्टरों सहित 26 कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। सीएमएचओ ने 23 जनवरी को जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया का निरीक्षण किया था। जिसमें जिला अस्पताल के 12 डॉक्टर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया के 2 डॉक्टर सहित 12 स्वास्थ्य कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले थे।
सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम ने बताया कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. आरके श्रीवास्तव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डीडी चौरसिया, ी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. त्रिवेदी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आईएस ठाकुर, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. उमेश तंतुवाय, एमओ डॉ. हेमराज गौड़, एमओ डॉ. विवेक यादव, एमओ डॉ. मनीष पटेल, एमओ डॉ. साधना पांडेय, एमओ डॉ. अलका सोनी, एमओ डॉ. दिव्यांशु अवस्थी तथा डेन्टिस्ट, रोगी कल्याण समिति डॉ. जेपी बागरी निरीक्षण के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। सभी से तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सबके विरुद्ध एक पक्षीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में पदस्थ एएमओ डॉ. विधि तिवारी, एएमओ डॉ. बलवीर सिंह लारिया, केयर टेकर मुकेश अहिरवार, स्वीपर अशोक रवि, एएनएम सुषमा अहिरवार, स्वीपर ओमप्रकाश, भृत्य शशि अहिरवाल, ड्रेसर उमाशंकर तिवारी, लैब टेक्नीशियन नीरज पटेल, रिकॉर्ड कीपर शारदा भारद्वाज, फार्मासिस्ट रामवती ठाकुर, फार्मासिस्ट श्रीकांत ठाकुर, आरसीएच लेखापाल प्रदीप सेन, बीपीएम आकाश भारद्वाज बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को शोकॉज नोटिस जारी किए गए है। इनसे तीन दिन के भीतर जबाव मांगा गया है।
सीएमएचओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ये सभी अपने कत्र्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए। उन्हें यह जानकारी मिली थी कि ये सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया से प्रतिदिन अपडाउन करते हैं। इससे लोगों को सुविधा हो रही थीं।